[ad_1]

लखनऊ, 09 मार्च (हि.स.)। बीते दिनों समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, निडौरी, गाजियाबाद में प्रधानाचार्य एवं कंप्यूटर ऑपरेटर के बीच कथित मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था।
कम्प्यूटर ऑपरेटर ने प्रधानाचार्य पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। इस मामले में संज्ञान लेते हुए समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने जांच के निर्देश दिए हैं। प्रथम दृष्टया जिला समाज कल्याण अधिकारी ने कंप्यूटर ऑपरेटर को हटाने एवं प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत समिति गठित कर जांच करवाए जाने का अनुरोध किया गया है, जिसके क्रम में संयुक्त निदेशक, मेरठ मंडल को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच के उपरांत दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने शनिवार को यह बताया कि इस प्रकार की अनुशानहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बच्चों को अच्छे संस्कार मिलने चाहिए और ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/दीपक/सियाराम