Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

बलिया, 08 मार्च (हि. स.)। महाशिवरात्रि पर जनपद में आस्था के सबसे बड़े केन्द्र बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का ऐसा सैलाब उमड़ पड़ा कि पूरा शहर भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। शुक्रवार तड़के से ही भगवान भोलेनाथ के दूध, बेर, भक्त बेलपत्र, भांग, धतूरा और पुष्प के साथ जलाभिषेक कर रहे हैं। भीड़ को संभालने के लिए सुरक्षा के भारी बंदोबस्त किए गए हैं।
नगर पुराधिपति बालेश्वनाथ के भक्त भोर से कतारबद्ध होकर दर्शन कर रहे हैं। श्रद्धालु अपने हाथों में जल के साथ-साथ भगवान शिव को प्रिय विभिन्न सामग्री लेकर पूरी आस्था के साथ हर हर महादेव और ओम नमः शिवाय जपते हुए आगे बढ़ रहे थे। महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग कतारें हैं। लोग भगवान भोलेनाथ के दर्शन के साथ ही उनके दरबार में न्योता लिखावने के लिए भी जद्दोजहद करते दिखे। भोलेनाथ को न्योता लिखवाने की होड़ दिखी। हालांकि, इस दौरान कोई अव्यवस्था नहीं दिखी। इसके अलावा शहर में अन्य शिवमंदिरों में भी आस्था उमड़ती दिखी। टैगोर नगर में कंकड़ेश्वर मंदिर व देवकली में विमलेश्वरनाथ मंदिर पर भी भारी भीड़ जलाभिषेक के लिए जुटी थी। बालेश्वनाथ मंदिर समेत अन्य शिव मंदिरों पर सीओ सिटी वैभव पाण्डेय व कोतवाल संजय सिंह भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे दिखे।
हिन्दुस्थान समाचार/पंकज/राजेश