[ad_1]








यमुनानगर,11 जनवरी (हि.स.)। थाना जठलाना के अंतर्गत गांव नाहरपुर के खेतों में गुरुवार को तस्करों द्वारा गौकशी करने का मामला सामने आया। सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी और गौ रक्षक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गऊ के शव को कब्जे में लेकर दफना दिया और गौहत्या का केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई में जुट गई।
गांव नाहरपुर के सरपंच जब्बार अली ने बताया कि यह घटना समाज में अशांति और आपसी भाईचारे के माहौल को बिगाड़ने वाली घिनौना हरकत है। उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि गऊ के हत्यारों की सूचना देने को पंचायत की तरफ से 10000 रुपये का इनाम भी दिया जायेगा। मौके पर पहुंचे रादौर के जिला पुलिस उप अधीक्षक गुरमेल सिंह ने बताया कि नग्गल निवासी धर्मवीर के खेत नाहरपुर गांव में है। उसने इस घटना की सूचना पुलिस को दी थी। उसके खेतों में गऊ का धड़ पूरी तरह से कटा हुआ मिला। पुलिस ने मौके पर गऊ के शव को कब्जे में ले लिया। वही मौके पर पहुंचे गौ रक्षकों ने कहा कि एक हफ्ते में यह तीसरी घटना हो चुकी है। इससे पहले प्रताप नगर थाने के अंतर्गत भी घटना हुई थी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस तरह के गौकशी की गई तो उसे बिल्कुल नहीं बक्शा जायेगा। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं बात कही। गौ रक्षकों ने गऊ को विधिवत रूप से दफना दिया।
हिन्दुस्थान समाचार/अवतार/संजीव
[ad_2]