Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जयपुर, 22 जनवरी (हि.स.)। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत संजय सर्किल थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम जयपुर उत्तर(डीएसटी) ने कार्रवाई करते हुए एक अवैध मादक पदार्थ चरस की सप्लाई करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से 75.35 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस और परिवहन में प्रयुक्त एक दुपहिया वाहन भी जब्त किया गया है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस उपायुक्त जयपुर राशि डोगरा डूडी ने बताया कि ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत संजय सर्किल थाना पुलिस और डीएसटी उत्तर ने अवैध मादक पदार्थ चरस की सप्लाई करने वाले शहजाद खान निवासी आमेर रोड ब्रह्मपुरी को झोटवाड़ा रोड पर स्थित खूड हाउस से गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से 75.35 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस और परिवहन में प्रयुक्त एक दुपहिया वाहन भी बरामद किया है। पुलिस आरोपित से अवैध मादक पदार्थ चरस की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश/संदीप