[ad_1]

जोधपुर, 15 फरवरी (हि.स.)। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड दूसरा पुलिया पर झोपड़ पट्टी में घुसकर 10 फरवरी की रात एक युवक पर तीन चार ने मिलकर जानलेवा हमला किया। सिर पर सरिया के कई वार अधमरा कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसकी 12 फरवरी को मौत हो गई। हत्याप्रयास के प्रकरण में अब हत्या की धारा जोडक़र तफ्तीश आरंभ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद बूंदी भाग गए। जिस पर पुलिस की टीम ने पीछाकर उन्हें दस्तयाब कर अब गिरफ्तार कर लिया।
देवनगर थानाधिकरी छतरसिंह ने बताया कि मूूलत: मध्यप्रदेश के राघौगढ़ हाल दूसरी पुलिया चौपासनी हाउसिंग बोर्ड झोपटपट्टी में रहने वाले कल्लू पुत्र जसवंत सिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गर्ई। इसमें बताया कि 10 फरवरी की रात को उसका साला विंजर और अन्य लोग झोपड़े में बैठै थे। तब महेश, नीरज, अशोक आदि आए और लकड़ी जलाने की बात को लेकर विवाद करने के साथ मारपीट की। विंजर की पत्नी अन्य ने जैसे तैसे मामला शांत करवा कर आरोपियों को रवाना कर दिया। कुछ देर बाद आरोपी शराब के नशे में फिर आए और सरिया से विंजर पर जानलेवा हमला करते हुए कई वार उसके सिर पर किए। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे बाद में अस्पताल मेें भर्ती करवाया गया।
थानाधिकारी छतर सिंह ने बताया कि घायल की 12 फरवरी को एमडीएम अस्पताल में मौत हो गई। आरोपी घटना क बाद फरार हो गए। जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर अब चितौड़ रोड ढढकी बूंदी सदर निवासी अशोक पुत्र भीमा बंजार और महेश पुत्र रावण को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों से पूछताछ जारी है। घटना में शरीक अन्य लोगों के बारे में तफ्तीश जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/ईश्वर