[ad_1]

बाराबंकी, 14 फरवरी।(हि स )। सफदरगंज पुलिस ने रामपुर कटरा निवासी मार्फीन तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अन्तर्राष्ट्रीय कीमत की करीब 22 लाख रूपये की मार्फीन बरामद की है। तस्कर रामपुर का ही निवासी है जिसके विरुद्ध पूर्व में भी कई तस्करी, गौवध एव गैगस्टर के मुकदमे दर्ज हैं।
सफदरगंज पुलिस ने मैनुअल इन्टेलीजेन्स के आधार पर रामपुर कटरा निवासी जुबेर उर्फ अलबेली पुत्र अब्दुल सलाम को रामपुर कटरा के पास से ही गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 215 ग्राम अवैध मारफीन बरामद की । मार्फीन की अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 22 लाख रूपये है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त थाना सफदरगंज का हिस्ट्रीशीटर है जिसके विरुद्ध तस्करी, गौवध एव गैंगस्टर के 13 मामले पूर्व से थाने मे दर्ज है पुलिस ने एन डी पी एस एक्ट का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है ।
हिदुस्थान समाचार/पंकज/बृजनंदन