[ad_1]

नैनीताल, 03 फ़रवरी (हि.स.)। कुमाऊं विवि ने परीक्षा सत्र 2023 में पंजीकृत विद्यार्थियों की बीफार्मा के तीसरे, पांचवे व सातवें सेमेस्टर की मुख्य व बैक परीक्षाओं के पंजीकृत परीक्षार्थियों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक की ओर से बताया गया है कि परीक्षा परिणाम विवि की आधिकारिक वेबसाइट केयूएनटीएल डॉट नेट पर लॉग इन करके अथवा अपने परिसर या महाविद्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
बीएफए द्वितीय सेमेस्टर हेतु विवि ने खोला पोर्टल-
कुमाऊं विवि ने विश्वविद्यालय से संबंद्ध परिसरों एवं महाविद्यालयों व संस्थानों के बीएफए द्वितीय सेमेस्टर की योग्यता परीक्षा, तृतीय, पंचम व सप्तम सेमेस्टर की मुख्य एवं बैक परीक्षा तथा स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के बैक एवं एक्स छात्रों हेतु आवेदन पत्र भरने के लिये विश्वविद्यालय के पोर्टल को पुनः खोल दिया है। परीक्षा नियंत्रक ने संबंधित परीक्षार्थियों से विवि की वेबसाइट के माध्यम से परीक्षा आवेदन पत्र भरने एवं शुल्क जमा करने को कहा है।
हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी/रामानुज