[ad_1]

मीरजापुर, 22 जनवरी (हि.स.)। चुनार पुलिस ने मंगलवार की शाम को सिद्धनाथ दरी के पास से वाहन चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में पच्चीस हजार रुपये के इनामी गो-तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से अवैध तमंचा, कारतूस व मोटर साइकिल बरामद किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त अहरौरा थाना क्षे़त्र के मझियार पहाड निवासी गो तस्कर गोविन्द कुमार यादव है। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपित ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम की आत्मरक्षार्थ कार्रवाई में आरोपित के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया।
पुलिस ने घायल को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए मंडलीय चिकित्सालय भिजवाया। उस पर पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित था।
हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर/दीपक/दिलीप