Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

छतरपुर, 24 मार्च (हि.स.)। ईशानगर थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मणपुरा में एक विवाहित महिला के द्वारा अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई। जिस वक्त महिला ने आत्महत्या की उस वक्त वह घर में अकेली थी। मृतिका के मासूम बच्चे को रोता देख पड़ोसियों को महिला की मौत की जानकारी लगी थी, जिसके बाद उन्होंने महिला के ससुर को सूचना दी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 3 वर्ष पूर्व लक्ष्मणपुरा निवासी मनमोहन यादव का विवाह टेकरिया निवासी आराधना यादव के साथ हुआ था। विवाह के बंद आराधना ने एक पुत्र को जन्म दिया था, जिसक उम्र अभी एक वर्ष है। मनमोहन ट्रक चलाने का काम करता है। कुछ दिन पहले वह अपना ट्रक लेकर दिल्ली गया था। घर में मनमोहन के पिता रतिराम यादव, पत्नी आराधना और 1 वर्षीय पुत्र था। शनिवार को रतिराम खेत पर गया था और घर में आराधना तथा उसका पुत्र था। शाम करीब 5 बजे आराधना का पुत्र घर में रो रहा था, उसे रोता देख पड़ोसी घर के अंदर गए जहां आराधना फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। पड़ोसियों ने रतिराम को फोन पर सूचना दी जिसके बाद रतिराम घर आया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा। रविवार को मृतिका का पोस्टमार्टम किए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/सौरभ भटनागर