Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कोलकाता, 08 मार्च (हि.स.) । आगामी दस मार्च को जब कोलकाता के सबसे बड़े ब्रिगेड परेड मैदान में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस की महारैली होगी, उसी दिन बंगाल भाजपा के विधायक और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी की जनसभा संदेशखाली में होगी। कलकत्ता हाई कोर्ट ने इसके लिए अनुमति दे दी है। पुलिस की ओर से जनसभा की अनुमति देने से इनकार किए जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने हाई कोर्ट का रुख किया था जहां शुक्रवार को कलकत्ता हाई कोर्ट के जस्टिस जय सेनगुप्ता की बेंच ने कहा कि शुभेंदु दस मार्च यानी रविवार को संदेशखाली में सभा कर सकते हैं। हालांकि कोर्ट ने यह हिदायत भी दी है कि किसी भी तरह से कोई उकसाने वाली टिप्पणी नहीं करें। जिस जगह शुभेंदु सभा करना चाहते थे, वहां अनुमति नहीं मिली है। जस्टिस सेनगुप्ता की बेंच ने कहा कि शुभेंदु नजात के साउथ अक्रातला में सभा कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि 10 मार्च को ब्रिगेड परेड मैदान में महारैली करने के लिए तृणमूल कांग्रेस का प्रचार प्रसार अभियान जोर-जोर से चल रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश