Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]



-600 छात्र-छात्राओं ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचन्द्र की आकृति की मानव श्रृंखला बनाई
-अयोध्या में श्रीराम जन्मस्थान पर मन्दिर में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा पर भव्य आयोजन
-लिमका बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने का सराहनीय प्रयास
मेरठ, 18 जनवरी (हि.स.)। राममय हो गए भारत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज मेरठ के लगभग 600 छात्र-छात्राओं ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचन्द्र की आकृति की 108 फीट ऊंची (धरातल पर) मानव श्रृंखला बनाकर इतिहास रच दिया। इस अनूठे आयोजन को लिमका बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कराने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अथक प्रयासों और प्रेरणा से आईआईएमटी समूह के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज ने गुरुवार को नया इतिहास रचा। अयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा पर छात्र-छात्राओं ने अनूठा आयोजन किया। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में श्रीरामचन्द्र की 108 फीट ऊंची आकृति (धरातल पर) मानव श्रृंखला द्वारा बनाकर लिमका बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने का सराहनीय प्रयास किया।
इस भव्य कार्यक्रम में भाग लेने के लिये उत्साहित छात्र-छात्राओं का सैलाब सुबह से ही कैलाश प्रकाश स्टेडियम में उमड़ना शुरू हो गया था। एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम के नारे लगाते हुए छात्रों ने पूरे कैलाश प्रकाश स्टेडियम को इस नारे के साथ गूंजा दिया। सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आईआईएमटी समूह के चेयरमैन योगश मोहनजी गुप्ता व प्रबंध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल ने सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, वरिष्ठ भाजपा नेता करूणेश नंदन गर्ग, कमल दत्त शर्मा, डॉ. विकास अग्रवाल का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया।
शंखनाद होते ही विद्यार्थियों ने प्रभु श्रीराम की आकृति बनानी शुरू की तो स्टेडियम जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। एलईडी पर प्रभु श्रीराम की आकृति बनते देख दर्शक श्रद्धाभाव से भर गये। इस अनूठे नजारे को देख सब अपने आपको गौरवशाली महसूस कर रहे थे। अतिथियों ने ध्वज पताका और तिरंगा हाथों में लेकर छात्रों द्वारा बनायी प्रभु श्रीराम की आकृति की परिक्रमा की। छात्रों के द्वारा भरत मिलाप और राज्याभिषेक की सजीव प्रस्तुति दी गयी।
योगेश मोहन गुप्ता ने इस दिन को गौरवान्वित करने वाला बताते हुए कहा कि श्रीराम हम सभी के आराध्य हैं। अयोध्या में 500 सालों के इंतजार के बाद श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है जिसमें रामलला के शुभ आगमन के अवसर पर यह कार्यक्रम किया जा रहा है।
इस अवसर पर निदेशक डॉ. निर्देश वशिष्ठ, डॉ. रोबिन्स रस्तौगी, रूबी सिंह, कवि सौरभ सुमन, डॉ. अनुराधा त्यागी, डॉ. गौरव शर्मा, अर्जुन किशन, डॉ. रितु भारद्वाज, डॉ. अमित शर्मा, सुनील शर्मा आदि उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/ डॉ. कुलदीप/राजेश