Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

सिरसा,4 जनवरी (हि.स.)। चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर पर छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेजुएशन स्टडी की छात्राओं ने एक गुमनाम पत्र राष्ट्र्रीय महिला आयोग, हरियाणा सीएम, हरियाणा गवर्नर, कुलपति के साथ हरियाणा गृहमंत्री को भी भेजा गया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि इस विभाग में करीब 500 छात्राएं पढती हैं। डीन ने उनके साथ अश्लील हरकतें कीं और उनका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। पत्र लिखकर छात्राओं ने इस पूरे मामले की हाई लेवल जांच कराने की मांग की है।
पत्र में छात्राओं ने लिखा कि प्रोफेसर कई महीने से हमारे साथ अकेले में गंदी व अश्लील हरकतें करते हैं। वह सभी को अति चरित्रवान व्यक्ति होने का झूठा दिखावा करते हैं जबकि कडवी सच्चाई कुछ और ही है। हमारी यूनिवर्सिटी के कुलपति उन पर बहुत विश्वास करते हैं। प्रोफेसर हम सभी पीडित छात्राओं को विश्वविद्यालय से निकालने की धमकी देता है। पेपर के समय नंबर बढ़ाने व प्रेक्टिकल में अच्छे नंबर लगवाने का लालच देता है, क्योंकि यह प्रोफेसर बहुत अधिक राजनीतिक प्रभाव व रसूक वाला है। इसलिए हम सभी ने एक जुट होकर यह गुमनाम पत्र लिखा है।
हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/संजीव
[ad_2]
Source link