Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

– 35 लीटर हाथ भट्टी मदिरा ज़ब्त की गई व 2500 लीटर लहान मौके पर नष्ट किया
– कोलारस आबकारी की कंजरों के विरुद्ध कार्यवाही
शिवपुरी, 17 जनवरी (हि.स.)। शिवपुरी जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा बुधवार को कोलारस क्षेत्र में कंजरों के डेरों पर छापामार कार्रवाई की गई।
कंजर डेरों पर कार्रवाई के दौरान 35 लीटर हाथ भट्टी मदिरा ज़ब्त की गई। साथ ही 2500 लीटर लहान मौके पर नष्ट किया गया। आबकारी विभाग द्वारा इस कार्यवाही में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम 1915 के अंतर्गत कुल 4 प्रकरण दर्ज किए गए। इस कार्यवाहियों में वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक तीर्थराज भारद्वाज , आरक्षक सतीश जयंत व रितिक धाकड़ शामिल रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/ रंजीत गुप्ता