[ad_1]

जयपुर, 25 फ़रवरी (हि.स.)। टोंक रोड एक तेज रफ्तार वाहन ने टॉयलेट करने उतरे आरटीओ दस्ते के वाहन चालक को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे के सम्बंध में परिवहन निरीक्षण ने चाकसू थाने में मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार परिवहन निरीक्षण उप परिवहन कार्यालय चाकसू पवन कुमार कटारिया ने मामला दर्ज करवाया कि वाहन चालक बृजमोहन लक्षकार कोथून पुलिया टोंक रोड पर टॉयलेट करने के लिए वाहन से उतरकर सर्विस रोड की तरफ जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी और फिर ट्रक लेकर भाग निकला। हादसे के बाद घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां पर उसकी उपचार के दौरान शनिवार देर रात मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसा 23 फरवरी की देर रात का है।
हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश/ईश्वर