[ad_1]

रतलाम, 15 फ़रवरी (हि.स.)। नीमच के पास फोरलेन सडक़ मार्ग पर बीते सोमवार की रात्रि में हुए हादसे में जिले के आलोट क्षेत्र के तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई थी तथा तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये थे। घायलों में से दो और युवकों की मौत उदयपुर में इलाज के दौरान हो गई है, जिनका अंतिम संस्कार गुरुवार को अलग-अलग गांव में किया गया, जबकि एक अन्य घायल युवक का उपचार नीमच में चल रहा है।
स्मरण रहे कि सोमवार को आलोट के पास ग्राम तालोद एवं डाबडिया निवासी 6 दोस्त गांव थम गुराडिया मे आयोजित विवाह समारोह मे शामिल होने के बाद अर्टिका कार नंबर एम पी 09 जेड वी 7472 से रात्रि में सांवरियाजी दर्शन करने जा रहे थे कि रास्ते मे नीमच के पास फोरलेन सडक़ मार्ग पर उनकी कार किसी बड़े वाहन में पीछे से जा घुसी, फलस्वरूप मौके पर तीन युवक कचरु उर्फ दीपेश पाटीदार, ओमप्रकाश पाटीदार एवं नरेंद्रसिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी तथा अन्य तीन धीरज पाटीदार, संजय पाटीदार व शैलेन्द्रसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, इनमे से दो संजय पाटीदार उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम डाबडिया और शैलेन्द्रसिंह उम्र 22 वर्ष ग्राम तालोद की मौत हो गई। इस दुखद सूचना से एक बार फिर दोनों गांवों में शोक छा गया।
हिन्दुस्थान समाचार/ शरद जोशी/मुकेश