[ad_1]

श्योपुर, 20 मार्च (हि.स.)। नरगपालिका श्योपुर में सफाई का काम करने वाले सफाईकर्मी की उपचार के दौरान जयपुर अस्पताल में मौत हो गई। बुधवार की देर शाम उसका शव श्योपुर लाया गया। मृतक 8 दिन पहले सफाई करते समय बिजली का करंट लगने से बुरी तरह से झुलस गया था।
जानकारी के अनुसार वार्ड क्रंमाक 02 निवासी मंगल धूलिया 8 दिन पहले शिवपुरी रोड पर ट्रांसफार्मर के पास मृत पड़े मवेशी को उठाते समय उसे करंट लग गया था, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिय। बुधवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नगरपालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक सत्यभानु जाटव ने बताया कि, मंगल का जयपुर में इलाज चल रहा था। उपचार से उसके स्वास्थ्य में सुधार भी हुआ था, लेकिन संक्रमण फैलने के कारण उसकी मौत हो गई।
हिन्दुस्थान समाचार/शरद/नेहा