[ad_1]

– विहित कार्यकर्ताओं ने जिला आयुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन
-कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए जिला आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
डिमा हसाउ (असम), 29 फरवरी (हि.स.)। पूरे देश के साथ असम के पहाड़ी जिले डिमा हसाओ में भी लव जिहाद की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने गुरुवार को लव जिहाद के खिलाफ प्रदर्शन कर रैली निकाली और ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की। विहिप ने अपनी मांग को लेकर जिला आयुक्त को एक ज्ञापन भी सौंपा।
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की पहल पर हाफलोंग में लव जिहाद के खिलाफ विरोध रैली निकालकर हाफलोंग के जिला आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पहाड़ी जिले में लव जिहाद को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग को लेकर जिला आयुक्त सीमांत कुमार दास को एक ज्ञापन सौंपा।
रैली के बाद विश्व हिंदू परिषद के सदस्य मनींद्र कुमार दास ने कहा कि वर्तमान समय में पूरे देश में लव जिहाद चल रहा है। उन्होंने कहा कि डिमा हसाओ जिले में भी यह लव जिहाद का खेल शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि दूसरे धर्मों के युवा हमारे हिंदू समुदाय की कन्याओं को तरह-तरह के प्रलोभन देकर शादी करते हैं और कुछ दिनों बाद लड़की को छोड़ देने की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि आज लव जिहाद के खिलाफ इस विरोध रैली को लेकर हम देश और समाज को एक संदेश देना चाहते हैं।
मनींद्र दास ने बताया कि अलग-अलग समय पर यह देखा गया है कि इस पहाड़ी जिले में बाहर से आकर विभिन्न धर्मों के युवा स्थानीय लड़कियों को विभिन्न प्रकार के प्रेम जाल में फंसाकर विवाह कर यहां लड़कियों के नाम पर ट्रेडिंग लाइसेंस लेकर व्यवसाय कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे हिंदू समाज को इस प्रकार के षडयंत्र से हमेशा सजग रहना चाहिए और हमें इस लव जिहाद के खिलाफ लड़ना होगा। क्योंकि, लव जिहाद का कोई धर्म या जाति नहीं होती।
हिन्दुस्थान समाचार/ प्रकाश/अरविंद/सुनील