Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

श्योपुर, 23 फरवरी (हि.स.)। संभागायुक्त दीपक सिंह के निर्देश पर चंबल एवं ग्वालियर संभाग में खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा शुक्रवार को विजयपुर में तीन फर्मों से विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।
खाद्य अधिकारी धर्मेन्द्र जैन ने बताया कि केबी स्वीट्स बस स्टैण्ड विजयपुर से गुलाब जामुन, मावा बर्फी, मोहनलाल महेन्द्र कुमार ऑयल मिल गल्ला मंडी विजयपुर से सरसों तेल एवं मां कैलादेवी दूध डेयरी लोहसागनी विजयपुर से सपरेटा दूध के नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/शरद/नेहा