Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


कैथल, 29 फरवरी (हि.स.)। अज्ञात लोगों ने व्हाट्सएप पर मैसेज भेज कर टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन कराया और लिंक भेज कर एक व्यक्ति के खाते से 97 हजार रुपये निकल लिए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
रामनगर निवासी सचिन ने गुरुवार को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे व्हाट्सएप पर एक मैसेज मिला। जिसमें उसे बताया गया कि आप गूगल मैप पर होटल का रिव्यू करोगे तो आपको 50 रुपये प्रति रिव्यू मिलेंगे। उसने ओके बोल दिया तो उन्होंने टेलीग्राम आईडी उसके व्हाट्सएप नंबर पर भेज दी। जिसके साथ एक लिंक भी भेजा गया था। जिसे उसने अपने क्लिक किया तो अनुष्का नाम की आईडी खुल गई।
उसने व्हाट्सएप पर दिए गए कोड को उनके टेलीग्राम आईडी पर भेज दिया। उसके बाद टेलीग्राम आईडी से स्क्रीन शॉट उनके व्हाट्सएप पर भेज दिया। उसके बाद उसे एक स्पेशल टेलीग्राम ग्रुप में ऐड किया गया ग्रुप में उसे टास्क दिए गए। उसे समय ग्रुप में पांच नंबर टास्क चला हुआ था। उसने लगभग 17 टास्क पूरे किए तो उसके पीएनबी खाता में 2800 रुपये आ गए।
उसके बाद उसने 2000 रुपये उनके द्वारा भेजे गए लिंक पर भेज दिए। फिर उसके खाते में 5000 आ गए। इसके बाद 20, 21, 14 और 20 हजार रुपये उसके खाते में आ गए। उसके बाद उसने प्रदीप नामक आईडी पर पेटीएम से 15000 रुपये भेज दिए। उसके बाद उसने रुपये निकालने की कोशिश की लेकिन रुपये नहीं निकल सके। तब उसे शक हो गया कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है। इस तरह उसके साथ 97 हजार रुपये की धोखाधड़ी हुई है। जांच अधिकारी एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात व्यक्ति की तलाश की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/नरेश/आकाश