[ad_1]

परिजन बोले दिमागी संतुलन बिगड़ने की वजह से दी जान
हमीरपुर,16 जनवरी (हि.स.)। चिकासी थाने के चुरहा गांव में मंगलवार की दोपहर एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों के चलते घर के पास बने कुंए में कूदकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
चुरहा गांव निवासी गंगारानी (55) पत्नी जगमोहन ने मंगलवार की दोपहर अपने घर के पास बने सूखे कुंए में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों ने बताया कि गंगारानी का बीते कुछ वर्षों से मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ था। जिसका इलाज भी चल रहा था। बताया कि मानसिक संतुलन के बिगड़ने की वजह से ही उसने अचानक घर के पास बने सूखे कुंए में कूदकर अपनी जान दे दी।
मृतका के पति जगमोहन के पास करीब छह एकड़ भूमि थी। जिस पर खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतका के पुत्र प्रीतम व पुत्री प्रेमवती सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। चिकासी थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार/पंकज//राजेश