Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


ऊना, 04 फवरी(हि. स.)। हिमाचल प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व ऊना सदर विस क्षेत्र से विधायक सतपाल सिंह सत्ती रविवार को कर्मचारी नेता एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिओम भनोट के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके निवास स्थान पर पहुंचे।
सतपाल सत्ती ने हरिओम भनोट के निधन पर शोक व्यक्त किया और परिवार सदस्यों को ढांढस बधाया। सतपाल सत्ती ने कहा कि हरिओम भनोट एक जुझारु नेता रहे है। दो दशक से अधिक समय तक उन्होंने पार्टी में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दी। प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी के रुप में वह भाजपा की नीतियों के प्रचार व प्रचार का काम बाखूबी निभाते रहे।
वहीं प्रदेश सरकार की मीडिया सलाहकार समिति के सदस्य के रुप में भी अपनी सेवाएं दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की रेलवे यात्री सेवा समिति के भी वह राष्ट्रीय सदस्य रहे। उन्होंने कहा कि हरिओम भनोट के निधन से भाजपा ने एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व को खो दिया है। उन्होंने इसे अपनी व्यक्तिगत क्षति भी करार दिया।
हिन्दुस्थान समाचार/विकास/सुनील