[ad_1]

एचएसआईआईडीसी करेगी विकास
चंडीगढ़, 30 जनवरी (हि.स.)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में गुरुग्राम में ग्लोबल सिटी और आईएमटी, सोहना में बुनियादी ढांचे के विकास के अलावा औद्योगिक क्षेत्र के अन्य स्थानों पर भूमि विकास के लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड (एचएसआईआईडीसी) की 1500 करोड़ रुपये की कार्य सीमा को मंजूरी और बढ़ाने की स्वीकृति दे दी गई है।
बुनियादी ढांचे के विकास के लिए कार्यशील पूंजी सीमा में वृद्धि 1500 करोड़ रुपये रखे गए हैं। हरियाणा सरकार के वित्त विभाग ने कुछ नियमों और शर्तों के साथ अपनी सहमति प्रदान की है, जिसमें स्वीकृत क्रेडिट सीमा पर 2 प्रतिशत गारंटी शुल्क, समय पर पुनर्भुगतान दायित्व और फंड उपयोग के उद्देश्य का कड़ाई से पालन शामिल है। कार्यशील पूंजी सीमा वृद्धि की मंजूरी विकसित और प्रगतिशील हरियाणा की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/सुनील