[ad_1]

नाकेबंदी कर पुलिस अलर्ट मोड पर
कैथल,11 फरवरी (हि.स.)। किसान संगठनों द्वारा 13 फरवरी को दिल्ली कूच के मद्देनजर पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। रविवार से पंजाब जाने वाले रास्तों पर नाकाबंदी कर वाहनों के रूट को डायवर्ट किया गया है। पुलिस ने गुहला चीका होकर जिला से पटियाला जाने वाले सभी रास्तों को पूरी तरह से बंद कर दिया है।
प्रशासन ने केवल एकमात्र रास्ता को खोलकर पटियाला जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है। पुलिस पूरी तरह से नजर बनाए हुए है। कैथल की एसपी उपासना ने बताया कि पंजाब जाने के लिए वाहनों का आवागमन के लिए रूट डायवर्ट किया है। पंजाब के साथ लगते सभी नाके सील रहेंगे। जो इस दौरान आम नागरिकों के आवागमन के लिए यातायात प्रबंधन व रूट डायवर्ट किया है। एसपी ने बताया कि इसके तहत पंजाब के पटियाला जाने के लिए चीका से कल्लरमाजरा, बौपुर, बलबेहड़ा वाले रास्ते का प्रयोग करें। किसानों के आंदोलन को देखते हुए शनिवार को डीजीपी शत्रु जीत कपूर ने गुहला चीका दौरा कर पंजाब की सीमा से लगता सभी नाकों का निरीक्षण कर पुलिस को निर्देश दिए थे।
हिन्दुस्थान समाचार/ नरेश/संजीव