[ad_1]

मेदिनीपुर, 07 फरवरी (हि.स.)। मेदिनीपुर शहर में बस स्टैंड के पास निर्माणाधीन इमारत के पास से बुधवार अपराह्न एक युवक का सड़ा गला शव बरामद किया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृत युवक का नाम अभिजीत मजूमदार (30) था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, अभिजीत गत तीन चार दिनों से लापता था। लापता होने से पहले अभिजीत ने अपने प्रेमिका को एक पत्र लिखा था जिसमें लिखा था, ”मैं तुमसे प्यार करता हूं। मेरा तुम्हारे साथ रहने का सपना था। ऐसा लगता है कि यह इस जन्म में पूरा नहीं हुआ।’’
अभिजीत मेदिनीपुर शहर के अशोकनगर में रहता था। उसके मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार के लोग शोकाहत हो गए। स्थानीय निवासी माणिक दास ने एक बार फिर घटना के पीछे हत्या की आशंका जताई। उनका दावा है था अभिजीत की प्रेमिका इसके पीछे है। उसी ने एक दोस्त के साथ मिलकर अभिजीत की हत्या कर दी।
अभिजीत के परिवार वालों का भी मानना है कि संपत्ति के लालच में ऐसा किया गया होगा। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा