Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

अलीपुरद्वार, 03 मार्च (हि.स.)। बक्सा के जंगल में रेंजर और पशु चिकित्सकों की उपस्थिति में 90 चीतल हिरणों को छोड़ा गया है। बाघों की भोजन आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए इससे पहले भी बक्सा टाइगर प्रोजेक्ट के तहत राजाभातखावा जंगल से 29 चीतल हिरणों को 16 फरवरी को छोड़े गए थे। पिछले तीन वर्षों में लगभग सैकड़ों चीतल हिरणों को बक्सा जंगल में छोड़े जा चुके है। बक्सा के जंगल सांभर और बार्किंग डियर काफी संख्या में है। वहीं, बाघों का मुख्य आहार चीतल हिरण की संख्या कम है। जिस वजह से वन विभाग ने कमी को पूरा करने के लिए राज्य के विभिन्न अभयारण्यों से बक्सा वन में चीतल हिरणों को लाने की योजना बनाई। जिसके बाद चीतल हिरणों को जंगल में छोड़े जा रहे है।
वन विभाग के सूत्रों के अनुसार शनिवार देर रात छोड़े गए हिरणों को बर्दवान जिले के रमना बागान वन्यजीव अभयारण्य से लाया गया है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा