Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

-गांव जसिया स्थित सडक़ किनारे मिला खून से लथपथ शव
-पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेजा
-डीएसपी व एफएसएल की टीम ने घटना स्थल का किया निरीक्षण
रोहतक, 21 फ़रवरी (हि.स.)। जिला के गांव जसिया स्थित छोटूराम धाम के पास सडक़ किनारे गड्डे में एक युवक का शव खून से लथपथ हालत में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। युवक के सिर व मुंह पर गहरे चोट के निशान मिले है, जिससे प्रतीत होता है कि युवक की तेजधार हथियार से हत्या की गई है। शव को खुर्द-बुर्द करने की नियत से यहां फेंका गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया है। पुलिस ने बुधवार को इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह गांव जसिया स्थित छोटूराम धाम से लगती गोहर पर सडक़ किनारे ग्रामीणों ने एक युवक का शव अर्धनग्न हालत में खून से लथपथ पड़ा देखा। घटना के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। इसी बीच सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का किया निरीक्षण किया। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आसपास लोगों से पता किया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक की उम्र करीब 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। साथ ही युवक के सिर व मुंह पर चोट के गहरे निशान भी है।
पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर थाना प्रभारी मुरारी लाल ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/अनिल/संजीव