Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

पलामू, 17 फ़रवरी (हि.स.)। लोकसभा चुनाव से पहले पलामू जिला से निर्गत सभी आर्म्स लाइसेंस, आर्म्स एवं लाइसेंसधारियों का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन ने चुनाव के निमित्त यह आदेश शनिवार को जारी किया।
उपायुक्त ने बताया कि जिला से निर्गत सभी आर्म्स लाइसेंस, आर्म्स एवं लाइसेंसधारियों का भौतिक सत्यापन कराकर लोकसभा चुनाव के समय सभी शस्त्रों को जमा कराया जाएगा। जिला में उपलब्ध शस्त्रों का भौतिक सत्यापन 22 फरवरी तक किया जाएगा। उपायुक्त ने संबंधित सभी अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी को अपने क्षेत्र अंतर्गत शस्त्रों का भौतिक सत्यापन कर 23 फरवरी को जॉइंट आर्म्स वेरीफिकेशन रिपोर्ट जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को समर्पित करने का निर्देश दिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप