Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कानपुर,23 मार्च(हि.स.)। चकेरी थाना क्षेत्र के नीलकंठ मार्केट स्थित ज्वैलर्स की एक दुकान पर शनिवार को दो टप्पेबाज पहुंचे और मौका पाते ही एक लाख से अधिक के जेवरात लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सहायक पुलिस आयुक्त दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि चकेरी क्षेत्र में स्थित नीलकंठ मार्केट में महेश ज्वैलर्स के नाम से जेवरात की दुकान है। जहां शनिवार को दो टप्पेबाज पहुंचे और दुकानदार से एक सोने की जंजीर और तीन सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गए। जब दुकानदार को लूटने की आशंका हुई तो उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। टप्पेबाजों की तलाश जारी है और तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार/राम बहादुर/सियाराम