Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जींद, 24 जनवरी (हि.स.)। 75वां गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को स्थानीय एकलव्य स्टेडियम में गरिमामयी ढंग से मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह सुबह नौ बजकर 58 पर ध्वजारोहण के साथ शुरू होगा। हरियाणा सरकार में बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला इस अवसर पर ध्वजारोहण करेंगें और परेड का निरीक्षण करते हुए मार्च पास्ट की की सलामी लेंगे। बुधवार को स्थानीय एकलव्य स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह की फाइनल फूल ड्रेस रिहर्सल हुई।
उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा, पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त डा. हरीश वशिष्ठ, नगराधीश कुमारी नमिता ने फाइनल रिहर्सल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस भव्य व गरिमामय ढंग से एकलव्य स्टेडियम में मनाया जाएगा।
बुधवार को हुई फाइनल रिहर्सल में उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने खुली जीप में सवार होकर परेड में शामिल टुकडियों का निरीक्षण किया। इसके उपरांत उप पुलिस अधीक्षक गीतिका जाखड़ के नेतृत्व में परेड में शामिल 11 टुकडिय़ों ने कदम ताल कर मु य मंच के सामने से गुजरते हुए भव्य मार्च पास्ट निकाला व उपायुक्त ने मार्चपास्ट में शामिल टुकडियों की सलामी ली। परेड में पुलिस पुरूष व महिला, होम गार्ड, एनसीसी सीनियर व जूनियर विंग की टुकडियों ने भाग लिया। हरियाणा महिला पुलिस की टुकड़ी का नेतृत्व पीएसआई नेहा, हरियाणा पुलिस (पुरूष) की टुकड़ी का नेतृत्व पीएसआई अनमोल, हरियाणा होमगार्ड की टुकड़ी का नेतृत्व कृष्ण कुमार ने किया। उपायुक्त ने समारोह में प्रतिभागी टीमों के प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि इस समारोह की समयावधि को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाए।
स्कूली बच्चों ने दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला में आधारशीला पब्लिक स्कूल, हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजकीय उच्च विद्यालय रेलवे जंक्शन, यदुवंशी शिक्षा निकेतन बीबीपुर, सुप्रीम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद स्कूल की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रगान के साथ रिहर्सल का समापन किया। समारोह की फाइनल रिहर्सल देखने उपरांत उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय पर पूरी हों।
हिन्दुस्थान समाचार/ विजेंद्र/संजीव