Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कानपुर, 09 फरवरी (हि.स.)। फजलगंज थाना की पुलिस ने शुक्रवार को लूट के दो मामलों में फरार चल रहे शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लुटेरे पर 20 हजार का इनाम घोषित था।
पुलिस उपायुक्त मध्य आरएस गौतम ने यह जानकारी देते हुए बताया कि फजलगंज के कंटेनर यार्ड के पास से चकेरी निवासी तीसरे लुटेरे अंकित यादव उर्फ कृष्णा डॉन को गिरफ्तार किया गया है। अंकित के खिलाफ पहले से भी मुकदमे पंजीकृत है। उसके पास से लूटा गया सामान और कुछ नकदी भी बरामद हुई है। लुटेरे को गिरफ्तार करने वाली टीम को 20 हजार का इनाम दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि विगत दिनों से फजलगंज थाना क्षेत्र में दो लूट की घटनाएं हुई थी, जिसके बाद पुलिस लुटेरों की गिरफ्तारी के प्रयासरत थी। मामले में बीते दिनों विजय नगर निवासी लुटेरे हर्ष पांडे और 15 हजार के इनामी कार्तिकेय राय उर्फ गप्पू को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जबकि तीसरे लुटेरे की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित कर एसएचओ अमरनाथ विश्वकर्मा की अगुवाई में टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने फजलगंज के कंटेनर यार्ड के पास से चकेरी निवासी तीसरे लुटेरे अंकित यादव उर्फ कृष्णा डॉन को गिरफ्तार किया।
हिन्दुस्थान समाचार/राम बहादुर/दीपक/मोहित