[ad_1]

फतेहपुर, 26 फरवरी (हि.स.)। जनपद में मौसरे भाई धीरेन्द्र की हरकतों से रिश्ता टूटने पर युवती ने सोमवार को पुलिस से शिकायत की है। युवती ने मौसेरे भाई पर आरोप लगाया कि उसने उसकी अश्लील फोटो बनायी और होने वाले पति के फेसबुक आईडी पर पोस्ट कर दी। इस हरकत की वजह से उसका रिश्ता टूट गया। पीड़ित की शिकायती पत्र को संज्ञान में लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी।
राधा नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। 26 फरवरी को उसकी बारात आनी थी। शादी से पहले होने वाले कार्यक्रमों में तीन लाख रुपये भी खर्च हो गये।
युवती ने बताया कि थरियांव थाना क्षेत्र के चक हाता गांव निवासी मौसेरा भाई धीरेन्द्र ने विगत 17 नवम्बर 2023 से 14 जनवरी के बीच होने वाले पति के फेसबुक आईडी पर मेरी कई अश्लील फोटो बनाकर भेजा। मौसेरे भाई की इस हरकत से वर पक्ष ने शादी तोड़ दी।
थाना प्रभारी रमेश पटेल ने बताया कि युवती से तहरीर मिली है। आरोपित के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/देवेन्द्र/दीपक/दिलीप