[ad_1]
हरिद्वार, 12 मार्च (हि.स.)। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने शिवालिकनगर नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड 2 में पार्क जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का पूजन किया। मुहूर्त कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने विधायक आदेश चौहान का धन्यवाद एवं स्वागत किया।
विधायक चौहान ने कहा कि पूरे क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्यों एवं क्षेत्र के सुंदरता को प्राथमिकता के आधार पर धरातल तक पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि गुणवत्तापूर्ण विकास कार्यों के साथ जनता के बीच पहुंचा जाए। विधायक के मीडिया प्रतिनिधि अतुल वशिष्ठ ने बताया कि विधायक के प्रस्ताव पर इस चरण में क्षेत्र में कुल 13 पार्कों के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्य करण का कार्य हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है। लगभग 4 करोड रुपये की लागत से शिवालिक नगर नगरपालिका के साथ ही भेल कैंपस के विभिन्न सेक्टरों के सात पार्कों में भी सौंदर्यीकरण कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही अन्य सार्वजनिक स्थान पर भी आवश्यकतानुसार चरणबद्ध तरीके से बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों के लिए झूले ओपन जिम आदि भी अति शीघ्र लगाए जाएंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/पवन