[ad_1]

राजगढ़,5 जनवरी (हि.स.)। माचलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लखोनी ग्राम पंचायत में संकल्प यात्रा के दौरान वृद्वा पेंशन की बात को लेकर दो भाईयों ने पंचायत सचिव व रोजगार सहायक के साथ गाली-गलौंज करते हुए मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित भाईयों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम लखोनी पंचायत सचिव महेन्द्र (50)पुत्र भगवतसिंह सोनगिरा निवासी रामगढ़ थाना माचलपुर ने बताया कि संकल्प यात्रा के दौरान वृद्वा पेंशन योजना की बात को लेकर गांव के पवन पुत्र विजयसिंह राजपूत और उसके भाई केशरसिंह ने रोजगार सहायक सहित उसके साथ गालियां देते हुए मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। पुलिस ने आरोपित भाईयों के खिलाफ धारा 294, 332, 353, 186, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक
[ad_2]
Source link