Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

रायपुर, 27 जनवरी (हि.स.)। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न राज्यों में चुनाव प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्ति की है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यह नियुक्ति की है। जिसमें छत्तीसगढ़ के कोंडागांव से विधायक लता उसेंडी को ओडिशा का सह प्रभारी बनाया गया है।
लता उसेंडी कोंडागांव सीट से तीसरी बार विधायक बनी हैं। इससे पहले 2003 और 2008 में वह इसी सीट से विधायक रहा चुकी हैं। तब रमन सिंह की सरकार में सिर्फ 31 साल की उम्र में उन्हें मंत्री बनाया गया था। लता छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास मंत्री का पद संभाल चुकी हैं।
छत्तीसगढ़ के आदिवासी समाज से आने वाली लता को इसी साल जेपी नड्डा ने अपनी टीम में शामिल किया था। लता भाजपा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर हैं। इससे पहले लता भारतीय जनता युवा मोर्चा की भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुकी हैं।
हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा