[ad_1]

नैनीताल, 12 मार्च (हि.स.)। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने मंगलवार को इस परीक्षा सत्र 2023 के बीए जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन तथा बीए एनीमेशन के तीसरे व पांचवे सेमेस्टर, बीएससी फैशन डिजाइनिंग के तीसरे एवं बीकॉम बैंकिंग एंड फाइनेंस व बीएससी फूड टेक्नोलॉजी के पहले सेमेस्टर की व्यवसायिक परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. महेंद्र राणा ने मंगलवार को बताया कि परीक्षा परिणाम विवि की आधिकारिक वेबसाइट केयूएनटीएल डॉट नेट पर लॉग इन करके अथवा अपने परिसर या महाविद्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी/सुनील