[ad_1]

धर्मशाला, 04 फरवरी (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश में जेल वार्डन के 77 पुरूष व 14 महिला पदों के लिए नोर्थ जोन धर्मशाला के तहत तीन जिलों कांगड़ा-चंबा व ऊना की शारीरिक व मैदानी भर्ती प्रक्रिया रविवार से शुरू हो गई। नोर्थ जोन धर्मशाला के तहत तीन जिलों से कुल पांच हज़ार आठ सौ 64 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इसके तहत पहले दिन रविवार को 1016 उम्मीदवारों को मैदानी परीक्षा के लिए पुलिस मैदान धर्मशाला में बुलाया गया। जिसमें 616 महिला व 400 पुरूष उम्मीदवार बुलाए गए। इसमें कुल 506 उम्मीदवार ही मैदान में पहुंचे, जिसमें 311 महिला व 195 पुरूष उम्मीदवारों ने भाग लिया।
पुलिस लाईन में डाक्यूमेंटशन व शारीरिक परीक्षण के बाद मैदान में अधिक बारिश होने के चलते हाई जंप, लांग जंप व दौड़ नहीं हो पाई। ऐसे में उम्मीदवारों को अब 10 फरवरी को फिर से बुलाया गया है, जिसमें अतिरिक्त दिन में उनकी मैदानी परीक्षा करवाई जा सकेगी।
उधर, जेल अधीक्षक विकास भटनागर ने बताया कि जेल वार्डन के निर्धारित पदों के तहत नोर्थ जोन कांगड़ा-चंबा व ऊना के उम्मीदवारों की भर्ती प्रक्रिया चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि रविवार से 10 फरवरी तक परीक्षा करवाई जाएगी। इसमें पहले दिन अधिक बारिश होने के कारण मैदानी परीक्षा नहीं हो पाई है, जिसमें अब 10 फरवरी को करवाया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र
/सुनील