Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कोलकाता, 16 फरवरी (हि.स.) । पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में अब और अधिक ठंड नहीं पड़ेगी। मौसम विभाग ने शुक्रवार को जारी अपने बयान में यह जानकारी दी है। विभाग की ओर से बताया गया है की राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान इस मौसम का सबसे अधिक 20.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। पहली बार ऐसा हुआ है जब नवंबर से फरवरी के बीच में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के पार गया है। इसके अलावा अधिकतम तापमान भी बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान 20 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है जिसकी वजह से ठंड नहीं लग रही। मौसम विभाग ने बताया है कि इस रविवार तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है। इसके बाद अगले हफ्ते से तापमान में और बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू होगा। मार्च महीने के पहले हफ्ते तक राज्य में गर्मी पड़नी शुरू हो जाएगी। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में भी तापमान 18 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है जिसके कारण मौसम सामान्य है।
हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश