[ad_1]

रतलाम, 10 फ़रवरी (हि.स.)। जिले के रावटी थाना अंतर्गत अलग-अलग गांव में दो महिलाओं ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम घटलिया निवासी 23 वर्षीय महिला ललिता पति बहादुर गरवाल ने किटनाशक दवाई पीकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। वहीं बोरवा (देवला) निवासी 25 वर्षीय सोनुबाई पति राहुल चारेल ने भी कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। दोनों ही मामलों में रावटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/ शरद जोशी