Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

रतलाम, 18 मार्च (हि.स.)। स्टेशन रोड़ थाना क्षेत्र के भक्त की बावड़ी वाले रोड़ से मुखबिर की खबर पर पुलिस ने आरोपित आशीष पुत्र सुशील सोनी निवासी चांदनी चौक को अवैध मादक पदार्थ 30 ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तार किया, जिसकी कीमत 1 लाख रूपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि आरोपित से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसके द्वारा शहीद पुत्र फजल हुसैन निवासी हाकीम वाड़ा, हनी पुत्र जफर शेख निवासी नाहरपुरा तथा सुनील सूर्या पिता इंदरमल जैन निवासी शास्त्री नगर रतलाम को देने के लिए बताया। उन्हें भी गिरफ्तार किया गया है।
उक्त मामले में थाना स्टेशन रोड़ ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22, 8/29 के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया।
हिन्दुस्थान समाचार/ शरद जोशी