Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]
मुरैना, 26 मार्च (हि.स.)। पुरानी सब्जी मंडी में मंगलवार दोपहर लगभग 1 बजे अचानक एक बुलट मोटर साइकिल में आग लग गई, जिससे बाजार में अफरा तफरी मच गई । लोगों की सूचना पर फायरब्रिगेड गाड़ी ने आकर आग पर काबू पाया ।
थाना कैलारस अंतर्गत कृष्णकांत शर्मा पुत्र केशव शर्मा निवासी ब्राह्मण धर्मशाला कैलारस घर से सामान लेने बाजार आया था। सामान खरीदने के बाद बाजार से घर जाने के लिए गाड़ी स्टार्ट की तो अचानक बुलट में आग लग गई । उपस्थित लोगों ने अपने स्तर से आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नही पाया जा सका। पीड़ित कृष्णकांत ने बताया कि उपस्थित लोगों ने फायरब्रिगेड गाड़ी को सूचना दे दी। तब फायरब्रिगेड गाड़ी ने आ कर आग पर काबू पाया। एक बड़ी घटना घटित होने से बच गई, घटना की जानकारी पीड़ित कृष्णकांत शर्मा ने थाना में दे दी है। आगजनी के कारण पीड़ित कृष्णकांत को दो लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। पुलिस पुलिस इसकी जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/ उपेन्द्र गौतम