Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]



– रानोपाली स्थित सरस्वती शिशु मंदिर से तुलसी उद्यान तक निकाली गई कलश यात्रा
अयोध्या, 11 जनवरी (हि.स.)। संघ परिवार से जुड़ी महिलाओं ने गुरूवार को भव्य अक्षत कलश यात्रा निकाली। रथ पर सवार श्रीराम जानकी के वेश में बच्चे आकर्षण का केंद्र तो थे ही, एक ही रंग के परिधान में नारे लगा रही महिलाएं और लड़कियां भी सबका ध्यान खींच रही थीं।
रामनगरी में रानोपाली स्थित सरस्वती शिशु मंदिर से प्रारम्भ हुई कलश यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़ी। साकेत महाविद्यालय के सामने से गुजरती हुए यात्रा हनुमानगढ़ी के रास्ते तुलसी उद्यान पहुँची। इसमें शामिल लगभग डेढ़ हजार महिलाएं जय श्रीराम का उद्घोष कर रही थीं। जयकारे और उद्घोष के बीच बजने वाले वाद्य यंत्रों की धुन पर थिरक रही महिलाएं पूरी तरह से प्रभु श्रीराम में खोई हुई दिख रहीं थीं। यात्रा में शामिल पीतवस्त्रधारी महिलाओं के उमंग और उत्साह से अयोध्या धाम का मुख्य मार्ग आह्लादित हो रहा था। जगह-जगह लोगों ने कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा कर पूरा माहौल राममय बना दिया।
इस यात्रा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और राष्ट्र सेविका समिति से जुड़ी महिलाओं ने हिस्सा लिया। सभी के एक जैसे रंग में होने का कारण पूरी कलश यात्रा आकर्षण का केन्द्र रही। कलश यात्रा में शामिल होने वाली महिलाओं में बिंदु सिंह, मेयर की पत्नी राजलक्ष्मी तिवारी, शशि शर्मा, पायल जायसवाल, कांति देवी, अशोका द्विवेदी, परमजीत कौर, सीमा श्रीवास्तव, सोनाली गौड़, रूबी रावत, सुनीता श्रीवास्तव आदि शामिल थीं। इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद के विभाग संगठन मंत्री मोहित, राहुल, शैलेन्द्र, विनय सिंह बंटी, विवेक जी, अभिषेक आदि भी साथ रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/डॉ. आमोदकांत
[ad_2]