Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

अयोध्या, 22 जनवरी (हि स)। कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि आज आनंद व गौरव का दिन है। राम जी के उत्सव से मन प्रफुल्लित है और हृदय आनंदित है। परमात्मा से प्रार्थना है भारत पर अपनी कृपा बनाए रखें और भारत को सशक्त करें। भारत की एकता व अखंडता को मजबूत करें।
जयपुर राजस्थान से पधारे प्रकाश दास महाराज ने हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में कहा कि आज राम राज्य शुरू हो गया है। गाय माता राष्ट्र माता बने और भारत हिंदू राष्ट्र बने यही हमारी प्रार्थना है।
बाबा बालक नाथ योगी ने कहा कि हिंदुओं की अभिलाषा आज पूर्ण हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और संतों की उपस्थिति में राम मंदिर के साथ-साथ राष्ट्र मंदिर के प्रतिष्ठा हुई है।
कथावाचक सुधांशु जी महाराज ने कहा कि राम जी के आगमन से आज सब ओर आनंद ही आनंद है। आज सबकी इच्छा पूर्ण हुई है। प्रभु श्री राम सबका कल्याण करें।
श्रीराम आश्रम अयोध्या के महंत जय रामदास ने कहा कि भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर भव्य दिव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बधाई के पात्र हैं। केन्द्र में मोदी और प्रदेश में योगी नहीं होते तो आज यह दिन हमें अभी देखने को नहीं मिलता। हिन्दू समाज आज गर्व की अनुभूति कर रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार/बृजनंदन
/आकाश