[ad_1]

गुवाहाटी, 02 मार्च (हि.स.)। असम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भवेश कलिता ने दो दिन पूर्व भाजपा में शामिल होने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राणा गोस्वामी को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
ज्ञात हो कि पूर्व विधायक गोस्वामी दो दिन पूर्व ही प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद एवं पार्टी से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल हुए थे। उपरी असम के जोरहाट विधानसभा क्षेत्र के कद्दावर नेता गोस्वामी को पार्टी में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी के कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं।
राणा गोस्वामी के भाजपा में शामिल होने के बाद जोरहाट विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक हितेंद्र नाथ गोस्वामी के लिए चुनौती खड़ी हो गयी है। देखना होगा कि भाजपा राणा गोस्वामी और हितेंद्र नाथ गोस्वामी के बीच किस तरह का सामंजस्य बैठाती है।
हिन्दुस्थान समाचार/श्रीप्रकाश/ अरविंद