[ad_1]

-प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं से की चर्चा
गुवाहाटी, 18 मार्च (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल आज वशिष्ठ स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचे और पदाधिकारियों के साथ विचारों का आदान-प्रदान किया। सोनोवाल ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भवेश कलिता, निर्वाचन प्रबंधन समिति के संयोजक पवित्र मार्घेरिटा और अन्य पदाधिकारियों के साथ भी बैठक की। बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ने संगठनात्मक पहलुओं के साथ-साथ चुनाव तैयारियों पर सुझाव दिए।
हिन्दुस्थान समाचार/श्रीप्रकाश/अरविंद