[ad_1]

झज्जर, 15 फरवरी (हि.स.)। किसान आंदोलन के चलते तीन दिन से बहादुरगढ़ के साथ राज्य के अन्य शहरों से दिल्ली की तरफ जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। प्रशासन ने बहादुरगढ़ में सेक्टर-9 मोड़ और टीकरी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
बहादुरगढ़ में सेक्टर-9 मोड़ पर चार लेयर की और टीकरी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने पांच लेयर की बैरिकेडिंग लगा रखी है। लोगों के आने-जाने के लिए केवल पैदल रास्ता छोड़ा गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए अर्द्धसैनिक, बीएसएफ, आईटीबीपी और पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। यह नाकाबंदी कितने दिनों तक रहेगी, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। फिलहाल किसान टीकरी बॉर्डर से 150 किलोमीटर दूर हैं।
अकेले बहादुरगढ़ शहर से प्रतिदिन दिल्ली की तरफ 50 हजार से अधिक लोग सफर करते हैं, लेकिन कई दिनों से अब उन्हें दिल्ली से बहादुरगढ़ और बहादुरगढ़ से दिल्ली आवागमन करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। मेट्रो में भीड़ बढ़ने से अब परेशानी भी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि सरकार या तो किसानों की मांगों का समाधान करे या फिर आमजन के लिए दिल्ली जाने को टीकरी बॉर्डर से रास्ता खोला जाए।
हिन्दुस्थान समाचार/शील/सुमन/सुनील