Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

उपायुक्त आर के सिंह ने दी जिला वासियों को होली की शुभकामनाएं
सिरसा, 24 मार्च (हि.स.)। उपायुक्त आर के सिंह ने जिला वासियों को रंगों के पर्व होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली रंगों का त्यौहार है। इसलिए इसको उत्साह व उमंग के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने जिला के नागरिकों को समाज में भाईचारे-सौहार्द व रंगों के त्यौहार होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए पानी की बर्बादी न करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने नागरिकों से होली पर्व पर पानी की बचत करने का संकल्प लेने का आह्वान किया और होली पर्व पर पक्के रंगों की बजाय ऑर्गेनिक गुलाल से तिलक के साथ मनाएं।
उल्लेखनीय है कि होली खेलने के चलते लाखों लीटर पानी की बर्बादी होती है, जबकि पानी की एक-एक बूंद कीमती है। रंगों के त्यौहार होली पर हम पानी की बर्बादी रोक सकते हैं। उपायुक्त ने कहा है कि पानी व्यर्थ में बहाने से ही हमारे सामने पानी की किल्लत पैदा होती है। ऐसे में हमें पानी की कीमत को समझना होगा। उन्होंने कहा कि रंगों की इस त्यौहार पर नागरिक पानी की बचत का संकल्प लें। इसके लिए स्वयं ही नहीं बल्कि परिवार के सदस्यों को भी समझाएं। विशेषकर बच्चों को समझाना होगा कि वे पानी को व्यर्थ न बहाएं।
हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/संजीव