[ad_1]

राजगढ़,11 मार्च (हि.स.)। तलेन थाना क्षेत्र के ग्राम बमोरी स्थित मां चैसठ माता मंदिर से अज्ञात बदमाश दानपेटी का ताला तोड़कर 15 से 20 हजार रुपए की दानराशि चोरी कर ले गए। पुलिस ने सोमवार को अज्ञात के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की। पुलिस के अनुसार ग्राम बमोरी निवासी मंदिर सेवक रामसिंह (50)पुत्र भैरुसिंह बलाई ने बताया कि बीती रात अज्ञात बदमाश दानपेटी का ताला तोड़कर 15 से 20 हजार रुपए की दानराशि चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौका-मुआयना कर अज्ञात के खिलाफ धारा 379 के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक