Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मीरजापुर, 10 मार्च (हि.स.)। दहेज को लेकर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपित को देहात कोतवाली पुलिस ने रविवार को सेमरा बैसुखिया से गिरफ्तार किया। वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपित को जेल भेजा गया।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात राणा प्रताप यादव ने बताया कि दहेज हत्या के मामले में कुरकुठिया गांव निवासी सभाजीत दूबे ने पुत्री की हत्या किए जाने की तहरीर दो मार्च को दी थी। डीपी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपित दीपक तिवारी (मृतका का पति) पुत्र रमेश तिवारी को रविवार को सेमरा बैसुखिया गांव से गिरफ्तार किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर/सियाराम