[ad_1]

राजगढ़,28 फरवरी (हि.स.)। पचोर-तलेन रोड पर विजयवर्गीय पेट्रोलपंप के सामने तेज रफ्तार आयशर ट्रेक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की गंभीर चोटें लगने से मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे और ट्रेक्टर चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बीती रात पचोर-तलेन रोड स्थित विजयवर्गीय पेट्रोलपंप के सामने तेज रफ्तार आयशर ट्रेक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बद्रीलाल (25) पुत्र माधूलाल वर्मा, जितेन्द्र (27)पुत्र रामचन्दर वर्मा निवासी माथनिया थाना खुजनेर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में ट्रेक्टर चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक