[ad_1]

मंदसौर 5 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंगलवार को प्रदेश के आठ हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र भोपाल लाल परेड ग्राउंड से प्रदान किए। भोपाल स्थित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण नगर पालिका सभागृह में किया गया। उक्त कार्यक्रम को देखा और सुना गया। राज्य सभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम ने जिले के 116 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। 116 नव नियुक्तियों में 82 राजस्व विभाग, 20 कृषि विभाग, 14 स्वास्थ्य विभाग के नवनियुक्त युवा शामिल है।
नियुक्ति पत्र प्रदान करने के दौरान सांसद बंशीलाल गुर्जर द्वारा कहा गया कि आज मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के 8500 युवाओं को रोजगार प्रदान किया गया है। उनका रोजगार देकर नियुक्ति पत्र प्रदान किया है। मंदसौर जिले के 116 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है। युवाओं से कहा की, नौकरी लोगों की भलाई करने के लिए होती है, लोगों के जल्दी से जल्दी नियमानुसार कार्य करें। सभी शासकीय कार्यों को लग्न एवं निष्ठा के साथ करें।
हिन्दुस्थान समाचार/अशोक झलौया/मुकेश